Home » मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (मध्यप्रदेश): पात्रता, Form PDF, लिस्ट

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (मध्यप्रदेश): पात्रता, Form PDF, लिस्ट

Madhya Pradesh Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana: अपनी जीवनकाल में किसी ना किसी तीर्थ स्थान पर जाना हर एक व्यक्ति का सपना होता है। परन्तु आर्थिक समस्या के कारण सबका यह सपना पूरा नहीं हो पाता है। नागरिकों के इस समस्या को नजर में रखकर मध्यप्रदेश सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू किए थे। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़िए।

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2023

योजना का नाममुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना
शुरू किया गयामध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभतीर्थयात्रियों के लिए कई प्रकार की सेवाएं
लाभार्थीमध्य प्रदेश आने वाले तीर्थयात्री
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटdharmasva.mp.gov.in

योजना में अपडेट: मध्य प्रदेश के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव ने एमपी तीर्थ दर्शन योजना के अपडेट की घोषणा की है। योजना के तहत इस बार 21 मई से 19 जुलाई 2023 तक प्रदेश के 25 जिलों के तीर्थयात्री विमान से यात्रा की प्रोसेस शुरू हुआ। राज्य के मुख्यमंत्री ने “तीर्थ दर्शन योजना” के तहत बुजुर्ग यात्रियों को 21 मई को भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज तक पहली फ्लाइट टिकट बांटे।

प्रत्येक विमान में तीर्थयात्रियों के लिए 32 और एक सरकारी अधिकारी के लिए एक सीट उपलब्ध होगी। प्रत्येक जिले से 32 तीर्थयात्री यात्रा करेंगे।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के उद्देश्य

मध्यप्रदेश राज्य के बरिस्ट नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर प्रदान करना ही मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का मुख्य उद्देश्य है।

हमारे देश में कई नागरिकों के आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनकी तीर्थ यात्रा करने की इच्छा अधूरी रह जाती है। मध्यप्रदेश सरकार इसी बात को ध्यान में रखते हुए Madhya Pradesh Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana का शुरुवात किया है।

इसी तरह की योजना: मध्य प्रदेश विकलांग पेंशन योजना

योजना के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाएं / लाभ

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीर्थ यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रिओं को सरकार के तरफ से कई प्रकार के सुविधा उपलब्ध होगी। जो की इस प्रकार का है।

  • विशेष रेल से यात्रा
  • रुकने की व्यवस्था
  • खाने-पिने की सामग्री
  • जहाँ जरुरत बस से यात्रा
  • गाइड तहत सहायक एवं अन्य सुविधाएं

MP Tirth Darshan Yojana की विशेषताएं

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्यप्रदेश राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के लिए है। सन 2012 में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा MP Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana का प्रारम्भ किया गया था। इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी बुजुर्ग नागरिकों तथा जिनकी उम्र करीब 60 वर्ष से ऊपर है उन सबको सरकार द्वारा तीर्थ यात्रा करने के लिए सुविधा उपलब्ध करवाया जा रहा है।

  • मध्यप्रदेश Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के तहत वरिष्ठ नागरिकों को देश में उपलब्ध तीर्थ स्थानों पर निशुल्क तीर्थ यात्रा करने का अवसर मिलेगा।
  • 60 वर्ष से ज़्यादा आयु के नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकते है।
  • इस योजना के तहत यात्रा के दौरान लाभार्थी को खाने-पिने की सिविधा,रुकने की व्यवस्था आदि सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना के माध्यम से लाभार्थी देश में उपलबध तीर्थ स्थलों में से किसी एक तीर्थ स्थल पर यात्रा कर सकते है।
  • जिनकी आयु 60 वर्ष से ऊपर है या फिर जो 60% से ज्यादा विकलांग है वह अपने साथ देखभाल के लिए एक सहायक को भी ले जा सकते है।
  • इस योजना का कार्यान्वयन मध्यप्रदेश सरकार, धार्मिक न्यास एवंग धर्मस्व विभाग और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन के द्वारा किया जाएगा।

महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

MP CM Tirth Darshan Yojana के कुछ महत्वपूर्ण दिशा निर्देश के वारे में जानना अत्यंत जरुरी है। जो की निम्न प्रकार है।

  • आवेदन पत्र को हिंदी में भरा जाना अनिवार्य है।
  • आवेदक को आवेदन पत्र में रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लगवाना अनिवार्य है।
  • आपातकालीन स्थिति के लिए आवेदक को किसी निकटतम व्यक्ति का मोबाईल नंबर एवं पता प्रदान करना भी अनिवार्य है।
  • Mukhyamantri Tirth Darshan Scheme लाभार्थी यात्रिओं को अपने साथ परिचय पत्र ले जाना अनिवार्य है।
  • यात्रा के दौरान आवेदक को किसी ज्वलनशील पदार्थ एवं मादक पदार्थ ले जाना वर्जित है।
  • यात्रा पर कोई भी बहुमूल्य रत्न तथा आभुषण आदि साथ ले जाना वर्जित है।
  • यात्रा के दौरान संपर्क अधिकारी का पालन करना आवश्यक है।
  • लाभार्थी यात्रिओं से यह निवेदन है की यात्रा के दौरान कोई भी ऐसा आचरण ना करें जिससे की प्रदेश की छवि खराब हो।

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की पात्रता

तीर्थ दर्शन योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को निम्नलिखित पात्रता मापदंड पूरा करना पड़ेगा।

  • आवेदक मध्यप्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की आयु 60 वर्ष या फिर उससे ज़्यादा होनी चाहिए।
  • यदि आवेदक महिला है उसकी आयु के लिए 2 वर्ष की छूट है।
  • मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत किसी समूह द्वारा भी आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए एक समूह में 25 व्यक्ति ही हो सकते है।
  • यदि पति-पत्नी में से कोई एक पात्र और दूसरा पात्र नहीं है तब भी दोनों साथ में तीर्थ यात्रा पर जा सकते है। यदि आवेदक 60% से ज्यादा विकलांग है तो उसके लिए आयु का कोई प्रतिबंध नहीं है।
  • यदि यात्री की तथा उनकी पत्नी की आयु 65 वर्ष से ज्यादा है या फिर वो 60% से ज्यादा विकलांग है तो वो अपने साथ एक सहायक ले जा पाएंगे।
  • समूह यात्रा करने वाले 3 से 5 व्यक्तियों के समूह में एक सहायक जा सकता है।

सभी यात्री शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम होने चाहिए। वह निम्नलिखित किसी भी रोग के शिकार नहीं होनी चाहिए।

  • कोंजेष्टिव
  • कार्डियाक
  • टीबी
  • सहवास में अबरोध सम्बन्धी बिमारी
  • कोरेनरी अपर्याप्तता
  • कोरेनरी थ्रोम्बोसिस
  • मानसिक व्याधि
  • संक्रमण
  • कुष्ठ रोग अदि।

आवश्यक दस्तावेज

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है।

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • मोबाईल नंबर
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की आवेदन प्रक्रिया

यदि आप पात्र है तो निम्नलिखित प्रक्रिया का अनुसरण करके आप Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के लिए आवेदन कर सकते है।

Step 1: सर्वप्रथम आपको Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana 2023 Application Form PDF डाउनलोड करना होगा।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्यप्रदेश form pdf

Step 2: आपको तीर्थ दर्शन योजना की Form PDF डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकालना होगा।

Step 3: इसके बाद फॉर्म में पूछी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरके सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को इस फॉर्म से अटैच करना होगा।

Step 4: इसके वाद आपको इस फॉर्म को तहसील/ उप तहसील कार्यालय में जमा करना होगा। इस प्रकार आप MP Mukhyamantri Tirth Darshan Scheme के तहत आवेदन कर पाएंगे।

आवेदन किस स्थिति कैसे देखें

Step 1: सर्वप्रथम आपको एमपी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर जा कर डैशबोर्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Step 2: इसके बाद आपको आवेदन की स्थिति जाने के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Step 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको समग्र आईडी दर्ज करनी होगी।

Step 4: अब आवेदन की स्थिति देखे के विकल्प पर क्लिक करने पर आवेदन की स्थिति आपके सामने खुल जाएगी।

सूचि देखने की प्रक्रिया

Step 1: सर्वप्रथम आपको मध्यप्रदेश तीर्थ दर्शन योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर जा कर यात्रा का विवरण के टैब पर क्लिक करना होगा।

Step 2: अब आपको तीर्थ यात्रा की सूचि देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Step 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमे तीर्थ यात्रा की पूरी सूचि देख सकते है।

परिपत्र PDF डाउनलोड

Step 1: सर्वप्रथम आपको Madhya Pradesh तीर्थ दर्शन योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर जा कर फॉर्म डाउनलोड करें की लिंक पर क्लिक करना होगा।

Step 2: जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने परिपत्र खुल कर आएगा।

Step 3: अब डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करेने के बाद परिपत्र डाउनलोड हो जाएगा।

सरकार द्वारा शुरू की गयी इस प्रकार के अन्य योजना के वारे में जानने के लिए MPFOREST.org को बुकमार्क कर सकते है। धन्यवाद।

Leave a Comment