Home » अंकुर योजना मध्यप्रदेश 2023 की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, वायुदूत आप्प डाउनलोड

अंकुर योजना मध्यप्रदेश 2023 की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, वायुदूत आप्प डाउनलोड

Ankur Yojana 2023: अंकुर योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी एक प्रशंसनीय प्रकृति अनुकूल योजना है। अंकुर योजना के तहत वृक्षारोपण द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा करने के लिए लोगों को उत्साहित किया जाता है। हम सबको पता है की, वृक्षारोपण की कमी और अत्यधिक मात्रा में जंगल काटे जाने के प्रभाव पर्यावरण के ऊपर हवी होने लगा है। इसलिए अधिक से अधिक पैड पौधे लगाना बहत जरूरी है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्यवासी को सचेतन करने हेतु अंकुर योजना नामक वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया है।

Ankur Yojana

लोगों को पैड पौधे लगाने के लिए उत्साहित करने के लिए एमपी सरकार यह योजना के तहत चयनित विजेताओं को प्राणवायु पुरस्कार भी प्रदान करते हैं। अंकुर योजना में भाग लेने के लिए आग्रही नागरिकों वायदुत मोबाइल आप्प के जरिए ऑनलाइन रेजिस्ट्रेसन कर सकते है। यह अभियान से जुड़ें लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए कहा जाता है और वेरिफायर्स के द्वारा वृक्षारोपण करते हुए लोगों का फोटो सत्यापन किया जाता है। अंकुर योजना द्वारा वृक्षारोपण किए लोगों में से जिलेवार विजेताओं का चयन किया जाता है और इन विजेताओं को वृक्ष वीर और वृक्ष विरंगना कहा जाता है। तो आइए जानते है अंकुर योजना का उद्देश्य, लाभ और पात्रता मापदंड।

Ankur Yojana मध्य प्रदेश

योजना का नामAnkur Yojana
शुरू किया गयामध्य प्रदेश सरकार द्वारा
उद्देश्यलोगों को पेड़ों और पर्यावरण के बारे में जागरूक करना और राज्य में हरियाली बढ़ाना
लाभार्थीमध्य प्रदेश के निवासी
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
Vayudoot App Download LinkClick Here

उद्देश्य

ओक्सिजेन के अलावा पर्यावरण की सुरक्षा, जलवायु में सुधार, मिट्टी और जल सरंक्षण, वन्य की सुरक्षा आदि में पैड पोधे मुख्य भूमिका निभाती है। जिससे जीवजगत में संतुलन बना रहता है। जो की नष्ट होने के कारण मानव जगत को विभिन्न प्रकार की आपदाओं का सामना करना पड़ता है। पैड पौधे का रोपण करके पर्यावरण में संतुलन लाना और जीव जगत का सुरक्षा के लिए लोगों को उत्साहित करना ही मध्य प्रदेशअंकुर योजना का मुख्य उद्देश्य है।

अंकुर योजना की लाभ एवं विशेषताएं

चलिए जानते है अंकुर योजना द्वारा वृक्षारोपण की लाभ तथा विशेषताएं।

  • अंकुर योजना के जरिए लोगों को पर्यावरण और पैड पौधे के महत्व हृदयंगम किया जाता है।
  • पैड पोधे हानिकारक गैसों को अवशोषित करके वायुमंडल को शुद्ध करते है, इससे जीवजगत को सबसे अधिक लाभ होता है।
  • अंकुर योजना में भाग लेने से आपको प्राणवायु पुरस्कार जैसी सम्माननीय पुरस्कार मिलेगा और इसके साथ आप वृक्ष वीर और वृक्ष वीरांगना कहलाने का सौभाग्य प्रपात कर पाएंगे।
  • लोग अपने वृक्षारोपण की तस्वीरें Vayudoot App में अपलोड करेंगे और चयनित सूची ऐप में उपलब्ध होगी।
  • मध्य प्रदेश सरकार प्रत्येक जिले में एक नोडल जांच अधिकारी नियुक्त करेगी। नोडल अधिकारी चयनित लोगों द्वारा किए गए वृक्षारोपण का सत्यापन करेंगे।

पात्रता

Madhya Pradesh Ankur Yojana में भाग लेने से पहले निम्नलिक्षित पात्रता मापदंड के वारे में जानना जरूरी है।

  • मध्य प्रदेश राज्य के महिला ओर पुरुष दोनों अंकुर योजना में भाग लेने के लिए पात्र माने जाएंगे।
  • लेकिन योजना में भाग लेने वाला नागरिकों के पास खुद का आंड्रोइड मोबाइल होना अनिवार्य है।
  • आशायी नागरिक मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • केवल वायदुत मोबाइल आप के जरिए रेजिस्ट्रेसन किए नागरिकों ही यह अभियान के अंतर्गत योग्य चयनित होंगे।
  • नियमानुसार पात्र नागरिक को लगातार 30 दिनों तक वायुदूत आप पर पौधा लगाते समय अपना फोटो अपलोड करना होगा।

How to Download Vayudoot App and Register for Ankur Yojana?

  • वायुदूत एप डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। या गूगल प्ले स्टोर पर “वायुदूत” सर्च करें।
  • अपने मोबाइल में वायुदूत मोबाइल ऐप इंस्टॉल करें। इसे खोलो।
  • वायुदूत ऐप लोकेशन एक्सेस मांगेगा। इसे अनुमति दें।
  • अब, आप नागरिक लॉगिन का विकल्प देख सकते हैं। वायुदूत (अंकुर) ऐप में लॉग इन करने के लिए उस पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर अपना मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी डालकर वेरिफाई करें।
  • इसके बाद माई प्रोफाइल फॉर्म खुल जाएगा। सभी आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें। सेव बटन पर क्लिक करें और आगे बढ़ें।
  • उसके बाद आप वायुदूत पर न्यू प्लांटेशन का विकल्प देख सकते हैं। उस पर क्लिक करें।
  • अब एक नया फॉर्म खुलेगा। आवश्यक विवरण भरें जैसे पौधे का प्रकार, पौधों की संख्या और लगाए गए पौधे की तस्वीर अपलोड करें। फिर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपने अंकुर योजना में वायुदूत एप के माध्यम से पंजीकरण करा लिया है।

FAQs Related to मध्य प्रदेश अंकुर योजना

मध्य प्रदेश अंकुर योजना क्या है ?

अंकुर योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक अनोखा पहल है, जिस में वृक्षारोपण द्वारा पर्यावरण की सुरख्या करने के लिए लोगों को उत्साहित किया जाता है।

Ankur Program Madhya Pradesh कब शुरू हुई ?

यह प्रोग्राम मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 22 मई 2021 को शुरू किया गया था।

Vayudoot App कैसे इनस्टॉल करना है ?

अंकुर योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप यह आप गुगुल प्ले स्टोर इनस्टॉल कर सकते हैं।

Leave a Comment