Home » मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 2.0 हुआ शुरू, जानिए दूसरे चरण रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और क्या मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 2.0 हुआ शुरू, जानिए दूसरे चरण रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और क्या मिलेगा लाभ

Mukhyamantri Jan Seva Abhiyan 2.0: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की। मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान ऐसी ही एक योजना है जिसकी शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। इस योजना के तहत, लाभार्थी लोग सरकार द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों और योजनाओं तक बिना किसी समस्या के पहुंच सकते हैं।

इसके साथ ही अन्य कई लाभ पात्र लोगों को मिलेंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सूत्रों के अनुसार इस योजना का दूसरा चरण 10 से 25 मई तक ग्वालियर में शुरू होगा। ताकि सरकार द्वारा आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।

Mukhyamantri Jan Seva Abhiyan

मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के बारे में अधिक जानने के लिए जैसे कि इसके उद्देश्य, लाभ और इंपोर्टेंट डिटेल्स, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया और अन्य आवश्यक जानकारी। सबै डेटेल्स को अच्छी तरीके से जानने के लिए आप हमारे लेख को अंत तक पढ़ें।

Mukhyamantri Jan Seva Abhiyan 2023

अभियान का नाममुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0
शुरू किया गयामध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा
लाभार्थीमध्य प्रदेश के लाभ प्राप्त करने से वंचित नागरिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन और ऑफलाइन
अभियान का तिथि10 से 25 मई तक
आधिकारिक वेबसाइटcmhelpline.mp.gov.in

जनसेवा अभियान का उद्देश्य

मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ हितग्राहियों तक सहज तरीके से पहुँचाना है। जन सेवा अभियान के तहत योग्य लोगों को योजना का 100% लाभ दिया जाएगा ताकि वे बिना किसी समस्या के योजना का लाभ उठा सकें।

जन-सेवा अभियान के माध्यम से 15 विभागों की 67 योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को प्रदान किया जायेगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि लोग किसी भी प्रश्न के लिए आ सकें।

जिले में जिलाधिकारी इस अभियान का नेतृत्व करेंगे। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने पर नागरिकों की सभी समस्याओं का समाधान भी अधिकारी करेंगे।

लाभ और इंपोर्टेंट डिटेल्स

  • इस योजना का लाभ 21 मई 2023 से लोगों को मिलना शुरू हो जाएगा।
  • जिम्मेदार मंत्री के मार्गदर्शन में जिला कलक्टर इस अभियान की योजना को इम्प्लेमेंट करेंगे।
  • इस अभियान के लिए ग्रामीण क्षेत्र, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं शहरी क्षेत्र के लिए जिला मुख्यालय के आयुक्त, नगर निगम/एडिशनल कलेक्टर/मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सांसद जन-सेवा अभियान के लिए जिले का नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा।
  • नागरिक किसी अन्य विवरण के लिए सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर भी जा सकते हैं।
  • संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में शीघ्र ही एक्शन ली जाएगी।
  • मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की सूची में शामिल प्रत्येक गांव में सर्वे टीम गठित कर भेजी जाएगी।
  • शिविर के आयोजन की तिथि एवं स्थान की जानकारी जिले के जिम्मेदार मंत्री द्वारा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध करायी जायेगी।
  • ये सर्वे टिम हर चयनित गांव और अर्बन वार्ड में घर-घर जाकर योग्य लोगों का सर्वे करेंगे।
  • इस सर्वेक्षण के पर्यवेक्षण के लिए जिला एवं डेवलपमेंट ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी।
  • इस योजना में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला स्तर पर अभियान एवं एंट्री पोर्टल के संचालन का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया

  • सबसे पहले मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान की आधिकारिक वेबसाइट cmhelpline.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर कैंप में खुद को पंजीकृत करें के विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आवश्यक जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर आदि प्रदान करके फॉर्म भरें।
  • इसके बाद अपना जिला, नगरीय निकाय, ब्लॉक/तहसील, कैंटोनमेंट आदि का चयन करें।
  • अंत में सभी विवरण भरकर सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।

इस प्रकार आप मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Mukhyamantri Jan Seva Abhiyan आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर एप्लिकेशन स्टेटस ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर, अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें और शो विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी।

इस तरह आप अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

Leave a Comment