CM Kisan Kalyan Yojana Madhya Pradesh राज्य के किसानों की आय में बृद्धि और उनके जीवन जीविका स्तर का सुधार एवं विकाश के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हित के लिए अपने राज्य में इस MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana का आरम्भ किया है। आज हम इस पोस्ट मे आपको मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना सम्बंधित सभी जानकारी देने जा रहे है।
देश में किसानों के जीवन स्तर बृद्धि तथा आय में उनके मदद करने के लिए प्रत्येक राज्य के सरकार समय समय में नाना प्रकार की योजनाएं लाती रहती है। जिसका लाभ देश के हर एक किसान उठा सकता है। उसी प्रकार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा उनके राज्य के किसानों के लिए MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को दो किस्तों में घोषित धनराशि प्रदान किया जाता है।

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2023
योजना का नाम | मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना |
शुरू किया गया | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
लाभ | किसानों के लिए वित्तीय प्रोत्साहन |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के लघु सीमांत किसान |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | saara.mp.gov.in |
योजना के उद्देश्य
मध्य प्रदेश राज्य के किसानो को आर्थिक रूप से सहायता करना एवं उनके आय को बढ़ाना मध्य प्रदेश Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana फॉर्म का मुख्या उद्देश्य है।
किसानों को इस आर्थिक सहायता के वजह से काफी लाभ होगी। जो किसानों कर्ज में डूबे है खास कर उनको काफी मदद मिलेगी। इसके अलावा जो किसानों खेती के लिए चारा तथा अन्य कृषि सामग्री खरीदना चाहते है वो भी लाभवान होंगे। किसानों के परिवार को इस योजना के माध्यम से काफी फायदा होने जा रहा है।
इसी तरह की योजना: मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना
MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana में दी जाने वाली धनराशि
जो लोग पहले से किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवाया हुआ है वह ही किसान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ उठा सकते है।
इस योजना के माध्यम से लाभार्थिओं को किसान सम्मान निधि योजना के Rs.6000 के साथ राज्य सरकार द्वारा Rs.4000 भी प्रदान किए जाएंगे।
तथा कुल मिलाकर Rs.10000 की आर्थिक सहायता किसानों को प्रदान की जाएगी। इस योजना का Rs.4000 रुपये किसानों को Rs.2000 की दो क़िस्त में प्रदान किया जायेगा। इस प्रकार लगभग Rs.800 करोड़ रुपये लाभार्थिओं के खाते में सरकार द्वारा पहुंचाया जाएगा।
7 लाख पात्र किसानों को 140 करोड़ रुपये भेजे गए
23 जनवरी 2023 को रीवा संभाग में आयोजित एक सभा में केंद्रमंत्री राजनाथ सिंह के उपस्थिती में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिं चौहान ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 7 लाख पात्र किशानों के खाते में 140 करोड़ की साहयता राशि डाइरेक्ट ट्रांसफर किए।
योजना के लाभ
इस योजना के माध्यम से विशेष रूप में राज्य के लघु सीमांत किसानों को लाभ होगा। इस योजना के अंतर्गत किसानों को निम्न प्रकार लाभ प्राप्त होगा।
- मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
- पीएम किसान निधि योजना के सभी लाभार्थियों को इस योजना के अंतर्गत कवर किया जाएगा।
- किसानों की आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा।
- किसानों की आय में भी इस योजना के माध्यम से बढ़ोतरी होगी।
- इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में पहुंचाई जाएगी।
- एमपी के किसानों को हर वर्ष आर्थिक सहायता प्रदान करने की लक्ष्य रखा गया है।
Kisan Kalyan Yojana का लाभ उठाने के लिए आवश्यकीय पात्रता
एमपी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना मध्यप्रदेश के गरीब किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने किए लिए शुरू किया गया है। लेकिन इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार के द्वारा निम्न लिखित पात्रता तय किया गया है।
- एमपी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में आवेदन करने वाला लाभार्थी मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना का आवेदक एक किसान होना चाहिए।
- आवेदक पहले से ही किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत रजिस्टर होना चाहिए।
- उसके साथ आप एक लघु सीमांत किसान होना चाहिए।
- Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के आवेदक के पास खेती योग्य भूमि होनी चाहिए, जिसमें वह खेती करता हो।
आवश्यक दस्तावेज
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थियों के पास निम्न लिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है।
- आवेदक का मूल निवास प्रमाण पात्र
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पीएम किसान निधि सम्मान योजना का रजिस्ट्रेसन नंबर
- किसान विकाश पत्र / किसान क्रेडिट कार्ड
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के आवेदन प्रक्रिया
Madhya Pradesh CM Kisan Kalyan Yojana का लाभ उठाने के लिए किसानों को पीएम सम्मान निधि योजना का लाभार्थी होना भी अनिवार्य है। अगर आप पीएम सम्मान निधि योजना के अंतर्गत खुद को रजिस्ट्रेसन नहीं किया है तो आप इसके लिए आवेदन कर के दोनों योजनाओं का लाभ उठा सकते है। चलिए जानते कैसे करेंगे आवेदन :-
Step 1: सर्वप्रथम आपको किसान सम्मान निधि योजना का आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
Step 2: इसके होमपेज पे आपको ‘Farmer Corner’ बिकल्प पर क्लिक करने के वाद ‘New Farmer Registration’ के बिकल्प पर क्लिक करना होगा।
Step 3: अब आपके सामने फार्मर रजिस्ट्रेसन फॉर्म खुल जाएगा, यहाँ आपको आधार नंबर, मोबाइल नंबर एवं इमेज कोड भर के “गेट ओटीपी” बटन पर क्लिक करना होगा।

Step 4: अब आपके सामने दिखाई देने वाली फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी सही से भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
Step 5: इस प्रकार पीएम किसान सम्मान निधि के लिए आपका आवेदन पूरा हो गया, अब आप मुख्यंमत्री किसान कल्याण योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे।
आवेदन करने के लिए आपको Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Form PDF को डाउनलोड करना होगा। फिर, इसे ठीक से भरकर अपने ब्लॉक कार्यालय में जमा करें।
MP CM Kisan Kalyan Yojana लाभार्थी लिस्ट
मध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना के लाभार्थी सूचि देखने के पहले आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की लाभार्थी होना चाहिए। चलिए जानते है प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभार्थी सूचि कैसे देखा जा सकता है :-
Step 1: इसके लिए भी आपको किसान सम्मान निधि योजना का आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
Step 2: यहाँ पे भी आपको “Farmers Corner” के सेक्शन में “Beneficiary List” के लिंक पर क्लिक कारन होगा।
Step 3: अगले पेज पे आप अपने राज्य, डिस्ट्रिक्ट, सब डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और गांव का चयन करना होगा।

Step 4: अब लाभार्थी सूचि आपकी सामने खुल जाएगी। आप आसानी से अपना नाम लिस्ट में देख सकते हैं।
किसान कल्याण योजना में अपना नाम कैसे चेक करें??
अगर आपका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में है तो आप अपना नाम मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही में निम्नलिखित उपाय से चेक कर पाएंगे।
Step 1: CM Kisan Kalyan Yojana में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको इस वेबसाइट saara.mp.gov.in पर जाना है।
Step 2: अब आपको वेबसाइट का होमपेज दिखेगा। होमपेज पर आपको Kisan Kalyan Yojana के बिकप्ल्प पर जाना है।
Step 3: उसके बाद डैशबोर्ड के ऑप्शन पर क्लिक कीजिये।
Step 4: इस पेज पे आपको पहले निचे दिए गए ऑप्सन से Farmer Details पे क्लिक करना है।
Step 5: उसके बाद आप अपना जिल्ला, तहसील, गाँव का नाम और FTO Date का चयन करना है।
Step 6: उसके अलावा उपर आप अपना PM Kisan ID या Farmer Name देके भी अपना डिटेल्स देख सकते है।
इसी प्रकार आप विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही प्रत्येक आगामी योजना की जानकारी प्राप्त करने और उसका लाभ लेने के लिए हमारी वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं। धन्यवाद।