Home » MP Rojgar Panjiyan क्या है? ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म और रोजगार पंजीयन स्टेटस चेक करें

MP Rojgar Panjiyan क्या है? ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म और रोजगार पंजीयन स्टेटस चेक करें

MP Rojgar Panjiyan: मध्य प्रदेश राज्य के बेरोजगार युवायों के लिए रोजगार पाने का एक सुनहरा मौका है। हमारा देश भारत बहत जल्द जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़कर विश्व का पहला राष्ट्र बनने जा रहा है। ऐसे में देश की हर राज्य में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या बनके खड़ा है।

लेकिन हर राज्य के सरकार बेरोजगारी की हार कम करने के लिए प्रयास जारी रखा है। उसी प्रकार मध्य प्रदेश राज्य के सरकार भी राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए MP रोजगार पंजीयन शुरू किया है।

MP Rojgar Panjiyan

इसके लिए एक पोर्टल भी चालू किया गया है। इसके माध्यम से बेरोजगार युवाओं को सरकारी और प्राइवेट नौकरी मिल सकता है।

MP Rojgar Panjiyan (मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल)

सेवा का नामMP Rojagar Panjiyan
शुरू किया गयामध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभबेरोजगार युबाओं को नौकरी के वारे में सूचना देना
लाभार्थीमध्य प्रदेश के बेरोजगार युबा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन पोर्टल
आधिकारिक वेबसाइटmprojgar.gov.in

मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन पोर्टल क्या है ?

MP रोजगार पंजीयन (पंजीकरण) पोर्टल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी एक ऐसी पोर्टल है, जिसमें पंजीकृत बेरोजगार युवाओं को राज्य में उपलब्ध हर सरकारी और प्राइवेट नौकरी के वारे में सूचना मिल सकता है। केवल सूचना ही नहीं वरं इस पोर्टल में पंजीकृत युवाओं को रोजगार भी प्रदान किया जाता है।

उद्देश्य

मध्य प्रदेश राज्य में नौकरी ढूंढने वाले हर बेरोजगार युवाओं को उनके योग्यता के अनुसार नौकरी के वारे में सूचना देना और रोजगार दिलाना ही MP Rojgar Panjiyan का मुख्य उद्देश्य है। इससे राज्य तथा देश का बेरोजगारी की हार कम होने के साथ साथ अर्थनीति भी मजबूत होगी।

सरकार का MP Rojgar Mela राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सीधे नौकरी के अवसर देता है। उसे चेक करना न भूलें।

रोजगार पोर्टल की लाभ और विशेषताएँ

बेरोजगारी हमारी देश की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। हर राज्य की तरह मध्य प्रदेश राज्य के सरकार भी अपने राज्य के बेरोजगार योवाओं को रोजगारक्षम करने का लक्ष रखते हैं।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी इस रोजगार पंजीयन पोर्टल में पंजीकरण करने से आपका लाभ ही लाभ होगा। अगर आप सरकारी नौकरी की तलास में है तो इस पोर्टल में पंजीकरण करने से आपको राज्य के हर सरकारी नौकरी के अधिसूचना मिलेगा।

इसके अलावा आपको राज्य में उपलब्ध प्राइवेट नौकरी वारे में भी जानकारी मिलेगा। आप अपने हिसाब से नौकरी का चयन कर सकते है। इससे आपका आर्थिक स्थिति में भी सुधार आयेगा।

MP Rojgar Portal Panjiyan / ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

अगर आप रोजगार पंजीकरण पोर्टल का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पोर्टल पे रजिस्ट्रेशन करना होगा। MP पंजीयन पोर्टल में पंजीकरण करने के लिए जरूरत की स्टेप्स हमने नीचे दिया हुआ है। आप इस्से फलो करके पोर्टल पे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट mprojgar.gov.in पे जाना होगा।
  • आपके सामने होमपेज खुलने के बाद सबसे ऊपर आपको पंजीयन अथवा Registration का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको ईसपे क्लिक करना है।
  • अब पंजीयन फॉर्म का पेज खुल जाएगा, इसमें आपको पूछि गई सारी जानकारी देना है और “Register” की बटन पे क्लिक करना है।
mp rojgar panjiyan registration online form
  • नैक्सट स्क्रीन में मोबाइल नं पे आया OTP दीजिये। इसके बाद आपका यूजर लगइन बनाया गया करके एक नोटिफिकेसन दिखेगा।
  • अब आपको अपना मोबाइल नं, पासवर्ड और कपचा कोड देके लगइन करना है।
  • लगइन करने के बाद आपके सामने दो सेकसन खुलके आयेगा, एक ब्यक्तिगत जानकारी और दूसरा शिक्षा सम्बंधित जानकारी।
  • पहले आपको व्यक्तिगत जानकारी में पुछे गए सारी जानकारी जैसे की आपकी समग्र आईडी, वर्तमान का पता, ये सब देके आको सेव करना है।
  • इसके बाद आप शिक्षा सम्बंधित जानकारी में आपकी योग्यता के बारे में जैसे की 10 वीं, 12वीं, पोस्ट ग्राजुएट आदि के बारे में भरना है और फाइनल सेव करें पे क्लिक करना है।
  • इस स्टेप के बाद आपको अपना पंजीयन नं अथवा कार्ड मिल जायेगा।
  • इसका एक प्रिंट आउट निकाल के रख लें। अब आपका मध्य प्रदेश रोजगार पंजीकरण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया।

मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल पे पंजीयन कैसे देखें ?

पोर्टल पे अगर आप अपना पंजीयन सर्च करना चाहते हो तो आप नीचे दिया गया स्टेप्स फलो कर सकते हैं।

  • पहले आपको आधिकारिक वैबसाइट पे जाना होगा।
  • होमपेज में आपको सर्च रजिस्ट्रेशन का मेन्यू दिखेगा, ईसपे आपको क्लिक करना है।
mp rojgar panjiyan search
  • अब आपके सामने रोजगार पंजीयन रिपोर्ट सर्च करने का पेज खुल जाएगा, इसमें आपको अपना पंजीयन नंबर देके सर्च पे क्लिक करना है।
  • इसके बार आपका पंजीयन को लेके सारी जानकारी आपके सामने आ जाएगा।

Leave a Comment