Home » MP Yuva Portal हुआ शुरू, लाएगा मध्य प्रदेश और देश के युवाओं के लिए कई योजनाएं और लाभ

MP Yuva Portal हुआ शुरू, लाएगा मध्य प्रदेश और देश के युवाओं के लिए कई योजनाएं और लाभ

एमपी युवा पोर्टल: मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में MP Yuva Portal के नाम से एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म युवाओं और सरकारी सेवाओं अथवा लाभों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है। इस पोर्टल का उपयोग करके, युवा अपने स्किलऔर ज्ञान इम्प्रूव कर सकते हैं, अंततः राज्य के विकास में योगदान दे सकते हैं।

एमपी युवा पोर्टल (yuvaportal.mp.gov.in) के बारे में अधिक जानने के लिए हमारा इस लेख को आगे पढ़ना जरुरी है। इस लेख में, हम आपको इसके उद्देश्य, विशेषताएं, आवेदन कैसे करें और अन्य आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे।

MP Yuva Portal

इस पोर्टल का लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्तियों को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यदि आपके कोई डाउट हैं, तो आप एमपी युवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट yuvaportal.mp.gov.in चेक कर सकते हैं।

MP Yuva Portal 2023

पोर्टल का नामMP Yuva Portal
लॉंच किया गयामध्य प्रदेश सरकार (शिवराज सिंह चौहान जी) द्वारा
विभागखेल एवं युवा कल्याण विभाग म.प्र.
लाभयुवाओं के लिए योजनाएं और युवाओं का समग्र विकास
लाभार्थीमध्य प्रदेश के युवा (युवक और युवतियां)
रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटyuvaportal.mp.gov.in

पोर्टल का उद्देश्य

इस युवा पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं और अवसरों से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाना है। इस पोर्टल के जरिए युवा कई सरकारी सेवाओं से जुड़ सकते हैं जिससे उन्हें लाभ होगा। वे किसी भी चल रही सरकारी स्किम के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

यह पहल पोर्टल के माध्यम से योग्य युवाओं के लिए कैरियर गाइडेंस और स्किल डेवेलोपमेंट प्रोग्राम भी प्रदान करती है।

एमपी युवा पोर्टल की विशेषताएं

इस पोर्टल के माध्यम से युवा सरकार द्वारा चलाई जा रही किसी भी स्कीम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार केवल इस पोर्टल के माध्यम से लेटेस्ट सरकारी स्कीम ‘मुख्यमंत्री स्किल एअर्निंग स्कीम’ के बारे में जान सकेंगे और रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। और जल्द ही इस पोर्टल yuvaportal.mp.gov.in में और भी कई योजनाओं को शामिल किया जाएगा।

एमपी युवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर कोई भी युवा अपने करियर से जुड़ी जानकारी और गाइडेंस प्राप्त कर सकता है। उन्हें सरकार द्वारा चुने गए मेंटर का गाइडेंस भी मिलेगा।

इस पोर्टल के माध्यम से युवा विभिन्न योजनाओं और सेक्टर के बारे में राज्य सरकार के साथ अपने विचार और समस्याएं शेयर कर सकते हैं। इससे प्रदेश व देश के डेवेलोपमेंट में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी। प्रदेश में होने वाले कल्चरल प्रोग्राम की लिस्ट जैसी जानकारी एमपी युवा पोर्टल पर प्रकाशित की जाएगी।

Madhya Pradesh Yuva Portal में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको एमपी युवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट yuvaportal.mp.gov.in पर जाना है।
  • होमपेज पर, रजिस्टर बटन पर क्लिक करें, एक नए पेज पर यूथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
MP Yuva Portal Registration
  • फिर मध्य प्रदेश राज्य का चयन करें और अपनी समग्र आईडी और ओटीपी भरें।
  • अगर आपके पास समग्र आईडी नहीं है या फिर आप अन्य राज्य से हैं, तो आपको अपनी सारी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर ओटीपी भरें और रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर आपकी यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
  • अगली बार लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग किया जाएगा।

yuvaportal.mp.gov.in में कैसे लॉगिन करें?

  • पहले पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होमपेज पर, लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद कैप्चा कोड के साथ रजिस्ट्रेशन करने पर मिला हुआ यूजर आईडी पासवर्ड, और कॅप्टचा भरें।
  • विवरण भरने के बाद, लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • इस तरह आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।

Leave a Comment